नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Nothing's First Screenless AI Device: अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन और ईयरबड्स के लिए पॉपुलर ब्रांड Nothing एक स्क्रीनलेस AI डिवाइस ला रहा है। कंपनी ने अब इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस डिवाइस का नाम क्या होगा और यह क्या काम करेगा। माना जा रहा है कि यह कंपनी का पहला AI-पावर्ड डिवाइस होगा। 'नथिंग' ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें इसके डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। इस लॉन्च के साथ 'नथिंग' AI-पावर्ड हार्डवेयर की एक नई कैटेगरी में एंट्री कर सकता है। फिलहाल, कंपनी के पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन, ईयरफोन जैसे डिवाइस शामिल हैं।इस दिन आ रहा नथिंग का पहला AI डिवाइस एक्स पर एक पोस्ट में, नथिंग ने पुष्टि की है कि वह 8 दिसंबर को एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी ने ड...