नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Vivo T5 Lite भारत मेमं लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया कि भारत में Vivo T5 Lite 44W स्मार्टफोन 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर से यंगस्टर्स और एक्टिव लाइट स्टाइल वाले यूजर्स के लिए एक फीचर रिच फोन के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टफोन एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के कामों को संभालने के लिए लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत और टिकाऊ बॉडी और AI फीचर्स के साथ आता है। यह Vivo T4 Lite 5G का अपग्रेड वर्जन है, जिसे पिछले साल जून में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नए मॉडल में क्या-क्या नया मिलेगा, चलिए जानते हैं...Vivo T5 Lite 44W में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनका मकसद लगातार अच्छा परफॉर्मेंस और मजबूती देना...