कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर कठिन परिश्रम करें
मेरठ, मई 12 -- एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) ने मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू (सेना मेडल) ने स्वागत किया। मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी स्टाफ से मुलाकात की। 71 यूपी बटालियन एनसीसी पहुंचे, जहां मेरठ, मवाना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लगभग 500 कैडेट्स को संबोधित किया। एनसीसी अधिकारी डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि कैडेट्स ने ड्रोन संचालन और एनसीसी ड्रिल नर्सरी का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि एनसीसी युवाओं को चुनौतियों का सामना करना सिखाने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। यह भी पढ़ें- भविष्य निर्माण के गुर सीख रहे एनसीसी कैडेट यह संगठन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.