अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में "कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस एंड बायोटेक्नोलॉजी फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर" पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा द्वारा विमोचन किया गया। पुस्तक के संपादक डा. लव कुमार व डा. सोनी सिंह हैं। उन्होंने इसमें 21वीं सदी में उभरती दोनों विधाओं के समागम को विस्तार से प्रस्तुत किया है। पुस्तक में बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा आधारित मॉडलिंग जैसे कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस के क्षेत्र, बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण प्रबंधन और औद्योगिक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. राजेश उपाध्याय, योगेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...