कंप्यूटर सीखने जा रही छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म
बागपत, मई 18 -- बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में घर से कंप्यूटर सीखने गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार देर शाम उसकी बेटी घर से गांव में ही कंप्यूटर सीखने गई थी, लेकिन वह कंप्यूटर क्लास मे नहीं पहुंची। परिजनों ने गांव में ही उसकी तलाश शुरू की तो एक मकान के पास कमरे में युवती और युवक मिले। पीड़िता की मां ने बताया कि गांव का ही युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कमरे मे ले गया और दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.