कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा में 70 छात्र हुए शामिल
रांची, जून 6 -- सिल्ली। झारखंड जन कल्याण संस्था रांची द्वारा संचालित ग्रामीण कंप्यूटर साक्षरता योजना के तहत बीके मल्टीमीडिया एंड कंप्यूटर्स के विद्यार्थियों की सत्रांत परीक्षा आरटीसी पब्लिक स्कूल सिंगपुर मूरी परिसर में आयोजित की गई। परीक्षा में डीसीए, डीटीपी, टैली और एडीसीए कोर्स के कुल 70 विद्यार्थियों ने पूरी तरह कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में भाग लिया। संस्थान के निदेशक भीम कोइरी ने बताया कि इन कंप्यूटर कोर्स को पूरा कर युवा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाकर अपनी बेरोजगारी दूर कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तुलसी दास महतो, धर्मेंद्र कुमार पांडे, टेकलाल महतो और अजीत महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.