कंप्यूटर सहायक भर्ती में 23 आवेदन निरस्त
प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 में द्वितीय चरण (हिंदी टंकण परीक्षा) के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित 23 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने अभिलेखों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। सत्यापन में 22 अभ्यर्थी पद के लिए निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक योग्यता पूरी नहीं करते पाए गए, जबकि एक अभ्यर्थी ने हाईस्कूल की अंकतालिका और प्रमाणपत्र आवेदन के साथ संलग्न नहीं किया था। आयोग ने प्रभावित अभ्यर्थियों को आपत्ति के लिए 12 अगस्त की शाम पांच बजे तक का समय दिया है। यह भी पढ़ें- UPESSC TGT Exam : यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी के 125 में 33 प्रश्न निकले गलत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.