मधुबनी, मार्च 25 -- झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र में कथित रूप से संचालित एक नेटवर्क कंपनी पर कंप्यूटर शिक्षा और जागरूकता के नाम पर स्कूली छात्राओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। बुधवार को पंचानाथ मंदिर के समीप स्थित गली में छात्राओं ने कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और वहां मौजूद कर्मियों को घेर लिया।छात्र छात्राओं मे ललन कुमार यादव, कृष्णा कुमारी, ज्योति कुमारी, नंदनी कुमारी, शालिनी, वंदना और आयुषी ने आरोप लगाया कि उन्हें कंप्यूटर शिक्षा और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर पहले 200 में रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद उनसे 14 हजार रुपये से अधिक की राशि ली गई। एक महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें कोई कंप्यूटर प्रशिक्षण नहीं दिया गया।छात्राओं का कहना था कि पढ़ाई के बजाय उन्हें नए लोगों को जोड़ने और कंपनी का विस्तार करने की ट्रेनिंग दी जा रही थ...