बगहा, अप्रैल 10 -- बेतिया। आज का युग तकनीकी शिक्षा का युग है। इस युग में जो विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा नहीं लेंगे, वह पिछड़ जायेंगे। इसलिए राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली में कम्प्यूटर शिक्षा तथा उसके संचालन का प्रशिक्षण एक बड़ी पहल है। मैं इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ दिवाकर राय तथा इंफोटेक और अम्मा ट्रस्ट के निदेशक ज्ञानेन्द्र शरण को इस पहल के लिए साधुवाद देता हूं। उपर्युक्त बातें बैरिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली में अम्मा ट्रस्ट द्वारा संचालित नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान, अम्मा ट्रस्ट के निदेशक ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.