देवरिया, फरवरी 10 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड नंबर 2 हनुमानगढ़ी स्थित एक मकान के कमरे में कंप्यूटर शिक्षक समेत दो लोगों को बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने घायलों की तहरीर पर तीन ज्ञात व दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कस्बा के वार्ड नंबर 2 हनुमानगढ़ी निवासी कंप्यूटर शिक्षक सुजीत कुमार सिंह तथा एक छोला-भटूरा दुकानदार को रविवार की शाम आरोपियों ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम देने की बात सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.