पूर्णिया, जुलाई 30 -- पूर्णिया। कंप्यूटर एवं आईटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी कंप्यूटरोनेक्स ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोवा के हयात होटल में आयोजित प्रतिष्ठित एचपी लीड बियांड पार्टनर समिट 2026 समारोह में कंपनी को 'रिटेल एक्सीलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एचपी इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट इप्सिता दासगुप्ता द्वारा कंप्यूट्रोनेक्स के निदेशक चंचल झा को प्रदान किया गया। निदेशक चंचल कुमार झा ने इस उपलब्धि को पूरी टीम और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एचपी इंडिया की ओर से मिला यह सम्मान कंपनी के लिए गर्व का क्षण है। यह भी पढ़ें- पैसा वसूल परफॉर्मेंस! स्टूडेंट से लेकर प्रोफेशनल्स तक के लिए 100 से अधिक रिव्यूज़ के आधार पर चुने गए बे...