प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष शाखा/प्राथमिक) परीक्षा-2025 के कंप्यूटर विषय की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग ने सामान्य अध्ययन और कंप्यूटर विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं, जिससे अभ्यर्थी आसानी से उत्तरों का मिलान कर सकें। प्रश्नों के सही उत्तरों को हाईलाइट कर आयताकार बॉक्स में अंडरलाइन किया गया है। इसके लिए प्रश्न-पुस्तिका बारकोड क्रमांक 1012881 को आधार बनाया गया है। अभ्यर्थी इसी के अनुसार अपने उत्तर जांचें। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। सामान्य अध्ययन और कंप्यूटर विषय के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन देना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.