प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष शाखा/प्राथमिक) परीक्षा-2025 के कंप्यूटर विषय की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इसके लिए प्रश्न-पुस्तिका बारकोड क्रमांक 1012881 को आधार बनाया गया है। अभ्यर्थी इसी के अनुसार अपने उत्तर जांचें। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। सामान्य अध्ययन और कंप्यूटर विषय के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन देना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...