हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार कंप्यूटर साइंस टीचर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव श्रीपति कुमार झा की पहल और मार्गदर्शन में वैशाली जिला के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की रविवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले के कई प्रखंडों से कंप्यूटर शिक्षक जुटे। इस बैठक में सर्वसम्मति से महेश कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक जीतेंद्र नाथ ने महेश कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर स्वागत किया। सत्य प्रकाश पंकज को जिला सचिव और प्रत्युष कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनित किया। शिक्षक अभिषेक कुमार के साथ अन्य शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। हाजीपुर-05- रविवार को नगर के के नमो बुद्धाए सम्यक पार्क में जिले के कम्पयूटर शिक्षकों की हुई बैठक में शामिल शिक्षक

हिंद...