बगहा, जनवरी 21 -- रामनगर, संवाद सूत्र। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पकड़ी अनुसूचित जाति टोला में मंगलवार को कंप्यूटर लैब का शुभारम्भ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने किया। इस मौके बीईओ श्री कुमार ने कहा की विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण व आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल में लैब की व्यवस्था की गई है। इस माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही तकनीकी ज्ञान से जोड़ते हुए डिजिटल साक्षर बनाने में सहयोग प्रदान होगा । शिक्षक छात्रों को कंप्यूटर लैब के ज़रिए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकेंगे। नई तकनीक व्यवस्था से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों का विकास किया जा सकेगा। एचएम रवि शर्मा ने विभाग के साथ ही विद्यालय परिवार को इस मौके पर सहयोग के लिये धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में शिक्षक जियाउल हक, धीरेंद्र सिंह, ज्योति कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.