मुंगेर, मार्च 12 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह टिकट लेने को लेकर अफरातफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब नौ बजे कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने के कारण टिकट काउंटर से टिकट जारी नहीं हो पा रहा था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भागलपुर जाने के लिए डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे यात्री पूरण मंडल ने बताया कि जब वे टिकट लेने काउंटर पर पहुंचे तो वहां पहले से ही काफी भीड़ लगी थी। इसी बीच ट्रेन आने की सूचना भी हो गई, जिससे यात्रियों में हड़बड़ी और बढ़ गई। कुछ देर बाद कंप्यूटर सिस्टम ठीक होने पर टिकट मिलना शुरू हुआ, लेकिन तबतक कई यात्री टिकट नहीं ले सके। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण टिकट मशीन में फॉल्ट आ गया था। तकनीकी दिक्कत को जल्द ही दूर कर लिया...