कंप्यूटर प्रशिक्षण को करें आवेदन
भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पिछड़ा कल्याण विभाग की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रभारी जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थी 20 मई से 30 जून तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.