कानपुर, नवम्बर 19 -- कानपुर। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित 'ओ' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की पूर्व निर्धारित समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। ऑनलाइन आवेदन से प्रशिक्षण प्रारम्भ कराए जाने तक की समय-सीमा को बढ़ाते हुए नई संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी के लिए अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवम्बर, 2025 से 01दिसम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिनांक 01 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.