कंप्यूटर परीक्षा के आड़ में पारा मेडिकल स्टॉफ को हटाना चाहता है डीवीसी : संघ
धनबाद, मई 30 -- मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी परियोजना के सभी अस्पतालों में 2012 से कार्यरत 42 ठेका पारा मेडिकल स्टॉफ को डीवीसी प्रबंधन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बहाने हटाना चाहता है। इससे पारा मेडिकल कर्मियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। डीवीसी मजदूर संघ के महासचिव तपन कुमार दास ने डीवीसी के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि 2012 में इंटव्यू के माध्यम से डीवीसी प्रबंधन ने केन्द्रीय महंगाई भत्ता, बेसिक पे के साथ पारा मेडिकल स्टॉफ की बहाली ली थी। 2015 में मनमानी रूप से केंद्रीय महंगाई भत्ता को भी बंद कर दिया गया। अब प्रबंधन ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से पारा मेडिकल स्टॉफ को नौकरी से हटाने की साजिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- डीवीसी मैथन के डीजीएम को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन ठेका पारा मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.