लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बदलते दौर में बदलती तकनीक के बीच अलीगंज स्थित आईटीआई के छात्रों को भी आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि आज के बाजार में वह भी अपने पांव जमा सकें। इस कड़ी में उन्हें कंप्यूटर न्यूमैरिकल कंट्रोल(सीएनसी) से उत्पाद की डिजाइन तैयार करने और इलेक्ट्रिक वाहनों(इवी) की मरम्मत करना सिखाया जा रहा है। यह दोनों ही विषय पहली बार आईटीआई के ट्रेड में शामिल किए गए हैं।सीएनसी और इवी ट्रेड में 20-20 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। देश की एक विख्यात कंपनी के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा। सीएनसी यानी कि कंप्यूटर न्यूमैरिकल कंट्रोल एक ऐसी तकनीक है, जिसमें किसी नए की उत्पाद को डिजाइन कर कंप्यूटर में उसका प्रोग्राम डाल दिया जाता है। फिर इसे प्रोडक्शन मशीन से जोड़ कर कमांड दे दिया जाता है, कमांड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.