हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। निदेशक बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) विक्रांत ओझा ने बताया कि जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की बेरोजगार युवक एवं युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु कंप्यूटर का टैली सॉफ्टवेयर का 38 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 02 मई से शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत टैली सॉफ्टवेयर संचालन का संपूर्ण ज्ञान, जी.एस.टी रिटर्न भरना, वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट तथा बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान आवास तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षणार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैंकिंग की जानकारी दी जाएगी। सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पा...