कंप्यूटर क्लास जा रहे दो दोस्तों को बेकाबू बस ने रौंदा
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। खुटौना के समीप शिवहर एसएच पर सोमवार को बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इसमें सिवाइपट्टी थाने के हरहिंया निवासी बैजू पंडित के पुत्र राजन कुमार (18) और मधेपुर निवासी कन्हाई पांडेय के पुत्र मनीष कुमार (18) की मौत हो गई। दोनों कंप्यूटर क्लास करने के लिए घर से मीनापुर चौक की ओर जा रहे रहे थे। बस मुजफ्फरपुर से शिवहर की ओर जा रही थी। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर बस छोड़कर चालक और कंडक्टर फरार हो गया।
घटना पर प्रतिक्रिया घटना से आक्रोशित लोगों ने खुटौना और हरपुर बक्स चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे सीओ कुणाल गौरव और थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.