गोंडा, अप्रैल 25 -- मोतीगंज, (गोण्डा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा के अंधरी जोत गाँव में शनिवार सुबह एक छात्रा ने कंप्यूटर कोर्स में असफल होने के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि अंधरी जोत निवासी छात्रा ने अपने ही कमरे में दुपट्टे से छत के हुक में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन जब कमरे के अंदर पहुंचे तो छात्राए को फांसी के फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- कंप्यूटर कोर्स में असफलता से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी देखते ही देखते परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुर...