कंप्यूटर कोर्स के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित ओ-लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई से तीन जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक को देखकर आवेदन किया जा सकता है। चयन के बाद नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को रोजगार में मदद मिलेगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि आखिरी तारीख के बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'ओ' लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण के लिए तीन जून तक करें आवेदन यह भी पढ़ें- एलएलएम-एमएड में प्रवेश को आज से ऑनलाइन आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.