गुमला, फरवरी 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पालकोट रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप लक्ष्य कंप्यूटर कैफे में चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद कैफे संचालक नकुल राज ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में नकुल राज ने बताया कि चोरों ने दुकान की छत का चदरा काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे लगभग 90 हजार रुपये नगद तथा एक लैपटॉप चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे कोचिंग सेंटर बंद कर सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब वे कैफे पहुंचे तो देखा कि छत का चदरा कटा हुआ है और अंदर रखा नकद पैसा व लैपटॉप गायब है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.