मैनपुरी, फरवरी 26 -- महालेखा कार्यालय की जांच में लोक निर्माण विभाग मथुरा कार्यालय के अधिकारी फंस गए हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमिताओं को लेखा परीक्षक दल ने पकड़ा है। लखनऊ के अधिकारियों के निर्देश पर मुख्य अभियंता आगरा ने मामले की जांच मैनपुरी के अधीक्षण अभियंता को सौंपी है। लोक निर्माण विभाग आगरा कार्यालय के मुख्य अभियंता एनके यादव की ओर से जारी किए गए पत्र में जानकारी दी गई कि मथुरा लोक निर्माण विभाग कार्यालय की अनुपालन लेखा परीक्षा की जांच महालेखाकार कार्यालय की लेखा परीक्षक दल द्वारा की गई थी। 10 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 के बीच हुई इस जांच में 8 अगस्त 2022 से मार्च 2025 तक की जांच की गई। जांच के दौरान लेखा परीक्षक दल ने मथुरा लोक निर्माण विभाग कार्यालय के कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमिताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.