मेरठ, मई 7 -- आज के युग में कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। कंप्यूटर का उपयोग अब हर क्षेत्र में हो रहा है चाहे वह शिक्षा हो व्यवसाय हो या फिर हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियां हो। यह बात एएस इंटर कालेज मवाना में गुरुवार को आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने कही। तेजस फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मोनिका पटेल, कंप्यूटर शिक्षिका अनीता सिंह के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर डिप्लोमा के प्रमाण पत्र वितरित किए। सभी डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.