सराईकेला, जुलाई 23 -- सरायकेला। अखिल भारतीय कंप्यूटर ऑपरेटर संघ झारखंड के बैनर तले जिला के अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटरों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान ऑपरेटरों ने विधायक को समस्याओं से अवगत कराया। और उनके समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वे लंबे समय से अल्प मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा स्थाई करने, मानदेय में वृद्धि करने और अन्य विभागीय विसंगतियों को दूर करने की पुरजोर मांग की। विधायक दशरथ गागराई ने कंप्यूटर ऑपरेटरों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और सकारात्मक पहल करते हुए उनकी जायज मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।इस मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से सरायकेला प्रखंड से राजाराम मह...