देवरिया, मार्च 6 -- बंजरिया बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा ब्लॉक के बंजरिया बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति में अनियमितता की बात सामने आई है।समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष और सचिव ने अपने चहेते व्यक्ति को कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव धनंजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कार्यवाही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...