कंप्यूटर ऑपरेटरों और डाटा इंट्री ऑपरेटरों को समान वेतनमान
रांची, जून 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों तथा डाटा इंट्री ऑपरेटरों के वेतनमान में लंबे समय से चली आ रही विसंगतियों को दूर कर दिया गया है। कैबिनेट के निर्णय के बाद वित्त विभाग ने इस बाबत संकल्प जारी करते हुए इन पदों के लिए एक समान वेतनमान निर्धारित कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा इंट्री ऑपरेटर पदों का वेतनमान 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 (पुनरीक्षित पी.बी.-I, Rs.5200-20200, ग्रेड पे Rs.1900) निर्धारित किया गया है। यह वेतनमान राज्य सरकार के कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के समकक्ष होगा। वित्त विभाग ने निर्देश दिया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही इस संकल्प को झारखंड राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.