सोनभद्र, मार्च 12 -- म्योरपुर। क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के माध्यम से म्योरपुर में नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें फाउंडेशन की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटीशियन कोर्स के साथ-साथ किसानों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए बैच में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। केंद्र के मोबिलाइजर प्रमुख बुद्धिनारायण ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विशेष कर लड़कियों और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक और उपयोगी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंप्यूटर प्रशिक्षण दे रहे उमेश कुमार ने बताया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.