कंपोजिट स्कूल से पंखा, बर्तन सहित अन्य सामान चोरी
गाजीपुर, जुलाई 1 -- गाजीपुर (मरदह)। विकास खंड मरदह के कंपोजिट विद्यालय मुस्तफाबाद में मंगवार की देर रात चोरी हो गयी है। बुधवार की सुबह प्रधानाध्यापक कुमारी देवी स्कूल पहुंची तो देखकर सन्न रह गयी। उन्होने तत्काल थाना मरदह को सूचना देते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दिया। उन्होने बताया कि स्कूल में से चार पंखा, मिक्सर मशीन, बर्तन सहित हजारों रूपये सामान चुराकर ले गये है। कहा कि इससे अब छात्रों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसकी जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ ही संबंधित थाना पर भी दे दिया है। थानाध्यक्ष ने जल्द से जल्द से सामान बरामद कराने का अश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.