कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने साक्षरता पखवाड़ा अंतर्गत कंपोजिट स्कूल रक्सवारा में साक्षरता रैली का आयोजन किया। रैली में विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथ में साक्षरता संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर व बैनर लेकर नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। रैली में भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने ग्रामीणों से मिलकर गांव के सभी आयु वर्ग के लोगों को साक्षर व शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। बताया कि उम्र की कोई सीमा नहीं होती, शिक्षा हर अंधकार को धोती। पढ़ी-लिखी जब होगी नारी, तभी मिटेगी अज्ञानता सारी। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में साक्षरता रैली निकाली गई अंगूठा हटाओ कलम उठाओ-देश को आगे बढ़ाओ इत्यादि साक्षरता संबंधित नारे लगाए गए। शिक्षक र...