कंपोजिट स्कूल में हुई चोरी
सिद्धार्थ, मई 22 -- पथरा। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के संगवार में स्थित कंपोजिट स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की गई वस्तुओं के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। बाक्स का ताला और अलमारी टूटी हुई मिली है। कागजात के साथ छेड़छाड़ भी की गई है। सभी पत्रावलियों को जमीन पर फेंक दिया गया था। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज पाठक ने शिकायत पत्र थाने में देते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.