पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। डीएम ने ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरहा में कंपोजिट विद्यालय बरहा के पीछे पड़ी करीब एक बीघा ग्राम समाज की जमीन और डेढ़ बीघा खलिहान की जमीन को स्कूल के नाम कर दी है। इस जमीन पर कूड़ा और गंदगी का ढेर था। इस स्कूल में सात सौ से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षक संतोष खरे ने बताया कि जमीन मिलने के बाद बच्चों के लिए एक सुंदर साइंस पार्क बनवा दिया जाएगा। अभी तक स्कूल के पास कोई खेल मैदान नहीं था। जमीन को समतल करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...