शाहजहांपुर, मार्च 2 -- कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के इस पावन त्योहार की खुशियां मनाई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्काउट गाइड कैप्टन दपिंदर कौर सहित विद्यालय के कई अध्यापक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...