आजमगढ़, जून 6 -- तरवां। क्षेत्र के ऊंचहुआ कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। गांव के लेगों ने प्रधानाध्यापक को घटना से अवगत कराया। प्रधानाध्यापक रामकृष्ण यादव विद्यालय पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। विद्यालय में लगा आरओ सहित अन्य सामान गायब थे। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...