बस्ती, मई 19 -- साऊंघाट (बस्ती)। विकास खंड साऊंघाट स्थित कंपोजिट विद्यालय छितावर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रीष्म अवकाश से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में नव प्रवेश लेने वाले 50 बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी रहे, जबकि आयोजन का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूकुनुद्दीन जमशेद के नेतृत्व में किया गया। समारोह के दौरान बीईओ ने कहा कि विद्यालय में 50 नए विद्यार्थियों का प्रवेश विकास खंड में सर्वाधिक है, जो शिक्षक और अभिभावकों के बीच मजबूत तालमेल का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि को अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में न केवल नव प्रवेशित छात्रों को सम्मानित किया गया, बल्कि शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्...