बलरामपुर, फरवरी 28 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। अध्यापकों और बच्चों ने आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रधानाध्यापक बंशराज कनौजिया ने सभी छात्र-छात्राओं को होली के महत्व के बारे में बताते हुए प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी। शिक्षक सतीश सिंह, अमित सिंह, प्रीती सिंह, संतोष कुमार शुक्ल, सरिता वर्मा, मीरा वर्मा एवं राजेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और विद्यालय परिसर में त्योहार का उल्लास...