कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड गौरा के पूर्व एआरपी कुलदीप श्रीवास्तव की संयोजन में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय बेहदौलखुर्द में खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दुबे ने नौनिहालों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। 213 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, इरेज़र, कटर हिंदी बालपोथी सहित पठन-पाठन सामग्री बच्चों को वितरित की गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दुबे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष यादव, अभिषेक सिंह, विनीत मिश्र, रत्नाकर तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.