लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- कुकरा। कंपोजिट विद्यालय कुकरा में शुक्रवार को मीना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पावर एंजेल को मीना के रूप में मानते हुए मीना महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बालिका शिक्षा और अधिकारों से संबंधित सुंदर पोस्टर बनाए और गीत प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान बच्चों को बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीना मंच की सुगमकर्ता अकदीप कौर ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, मोहम्मद इस्लाम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hapur News: मीना के जन्मदिवस पर बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग यह भी पढ़ें- Gauriganj News: धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मदिन यह भी पढ़ें- Kushinagar News: मीना दिवस प...