बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर संवाददाता। बालिकाओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से नवीन शैक्षणिक सत्र में कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी में मीना मंच का पुनर्गठन किया गया। मीना मंच के पुनर्गठन के तहत छात्र-छात्राओं में से विभिन्न पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों का चयन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुनर्गठन के तहत विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया, जिसमें कक्षा 8 की समीरून निशा को पावर एंजिल, प्रतिमा को मीना प्रेरक, शादाब को राजू तथा लक्ष्मी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कक्षा 7 की समा बानो को सचिव चुना गया, जबकि अन्य कक्षाओं से भी कई छात्र-छात्राओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं जिला स्काउट मास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.