जौनपुर, मार्च 3 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में धर्मापुर ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिथार से दो छात्राओं का चयन हुआ है। इन छात्राओं ने विद्यालय के साथ ही इलाके का नाम भी रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक विद्योत्मा उपाध्याय ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा आठ के बच्चों की कराई जाती है। इस विद्यालय से दो छात्राओं सिमरन गौतम और गीता यादव को सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि चयनित इन छात्राओं को सरकार की तरफ से चार साल तक लगातार बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...