पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। कई उत्कृष्ट शिक्षक ही नहीं होनहारा छात्र छात्राएं दे चुके कंपोजिट विद्यालय बरहा को सुपर मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। एआई की तरफ बढ़ रही दुनिया की रफ्तार के बीच बरहा के इस कंपोजिट विद्यालय में प्रदेश की पहली ड्रोन एंड आटोमेशन लैब विकसित की जाएगी।इसके लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों ने आगे आकर सीएसआर फंड दिया है। करीब 11.50 लाख की लागत से यह लैब विकसित की जाएगी। होनहार शिक्षकों और उत्कृष्ट छात्र छात्राओं वाले बरहा कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक संतोष खरे को भी शासन स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। सहायक अध्यापक खरे के साथ विद्यालय के बच्चे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के दफ्तर पहुंचे। यहां डीएम ने छात्राओं की मेजबानी कर मिष्ठान व चॉकलेट आदि से स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं ने जिज्ञासावश सवाल पूछे। डीएम ने छात्राओं को बताय...