गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- गाजीपुर (सादात)। कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में समूहगान और लोकगीत में दोहरा खिताब अपने नाम किया। जबकि लोकगीत में कंपोजिट विद्यालय मजुईं को दूसरा स्थान मिला। वहीं एकांकी में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर को प्रथम और कंपोजिट मजुईं को दूसरा स्थान मिला। जूनियर स्कूल के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना और विशिष्ट अतिथि सपा नेता डॉ. विजय बहादुर यादव, बीईओ सीताराम यादव ने अव्वल आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही मेडल, स्मृति चिन्ह और पठन पाठन सामग्री प्रदान किया। मुख्य अतिथि शिवानन्द सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत का नहीं, बल्कि प्रतिभाग करने का महत्व होता है। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.