चंदौली, मार्च 1 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कम्पोजिट विद्यालय तियरा के छात्र-छात्राएं रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर उत्साहपूर्वक रवाना हुए। विद्यालय परिसर से ग्राम प्रधान लालब्रत पासवान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रधान ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त होती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने मिर्जापुर जनपद के प्रमुख पर्यटक स्थलों का अवलोकन किया। बच्चों ने प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े स्थलों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं के बारे में जाना। भ्रमण दल ने स...