कंपोजिट विद्यालय को अवैध अतिक्रमण से कराया मुक्त
मैनपुरी, अप्रैल 30 -- एसडीएम के निर्देश पर विद्यालय परिसर में किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को कब्जा मुक्त करा दिया गया। समाधान दिवस पर विद्यालय प्रधानाचार्य की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर चेतावनी दी कि पुन: अतिक्रमण करने की कोशिश हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम रम्पुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य शशांक भारद्वाज ने एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा स्कूल के आसपास जबरन कूड़ा करकट व गंदगी डाली जा रही है। जिससे वातावरण दूषित हो रहा और विद्यार्थियों को आने वाली बदबू से परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय पर कब्जे के मामले में रिपोर्ट तलब एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। गुरुवार को राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.