जौनपुर, मार्च 13 -- सुरेरी। क्षेत्र के पटैला ग्राम पंचायत में स्थित कंपोजिट विद्यालय के मुख्य गेट पर कई दिनों से कचरे का अंबार लगा हुआ है। गेट के सामने फैली गंदगी और कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों व शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को रोज इसी गंदगी के बीच से होकर विद्यालय में प्रवेश करना पड़ता है, जिससे संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि विद्यालय के गेट पर लगे कचरे के ढेर को तत्काल हटवाकर नियमित सफाई की व्यवस्था कराई जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।भू विवाद में सफाई कर्मी की पिटाई गौराबादशाहपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.