गंगापार, मार्च 23 -- सोमवार को सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज मंडल संजय कुशवाहा ने विकासखंड शंकरगढ़ स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यप्रणाली तथा विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षा निदेशक ने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से वार्ता करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजिका तथा शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन भी किया और नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।विद्यालय परिसर में बने विकलांग शौचालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों तथा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.