कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
गंगापार, जून 22 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र के विकास खंड श्रृंग्वेरपुर धाम के अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय पलयें में रविवार रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय पुलिस समेत पुलिस आयुक्त प्रयागराज को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय प्रभारी मो. अरशद के अनुसार 21 जून की रात चोर विद्यालय परिसर में घुस गए और एलईडी टीवी कक्ष का ताला तोड़कर वहां रखा इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, रिचार्ज उपकरण, पांच लीटर का प्रेशर कुकर तथा पांच स्टील की थालियां समेत अन्य उपयोगी सामग्री चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- कंपोजिट विद्यालय से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया चोरी गए सामान का उपयोग विद्यालय की शैक्षणिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.